1. अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से समस्त संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 में नवप्रवेशित, प्रथम बार सम्मिलित होने वाले छात्र/छात्राएं इस लिंक के माध्यम से परीक्षा फॉर्म के लिए लॉगिन आईडी REGISTERED करेंगे |
2. प्रवेश पोर्टल में ऑनलाइन पंजीयन/आवेदन के समय प्राप्त USER ID और प्रवेश पोर्टल में दर्ज DATE OF BIRTH के आधार पर login कर सकेंगे।
3. छात्र-छात्राएं Exam Form Private 2026-27 (NEP) भरने से पूर्व सत्र 2026 -27 में प्रवेश हेतु किये गये ऑनलाइन पंजीयन/आवेदन का प्रिंटआउट अपने पास रखें |
4. Login करने के बाद छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन प्रवेश आवेदन में दर्ज की गयी कुछ जानकारी स्वत: दर्ज (PRE-FILLED) मिलेगा, जिसे छात्र को पुन: नहीं दर्ज करना है. स्वत: दर्ज हुई जानकारियों में यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो अथवा महाविद्यालय में संकाय परिवर्तन कर अन्य कक्षा में प्रवेश ले लिए हैं तो छात्र/छात्राएं त्रुटि सुधार/संकाय परिवर्तन हेतु अपना आवेदन अपने महाविद्यालय के प्राचार्य से अग्रेषित कराकर आवश्यक दस्तावेज के साथ परीक्षा विभाग में उपस्थित होने पर त्रुटि सुधार किया जायेगा|
5. ऑनलाइन नामांकन आवेदन में जो जानकारी स्वत: दर्ज (PRE-FILLED) नहीं होगा, उस स्थान में सही जानकारी दर्ज करें.|
6. छात्र/छात्राएं अपने नाम, पिता/पति, माता के नाम के पहले कुमार, कुमारी, श्री, श्रीमती का प्रयोग ना करें |
7. कक्षा 12 वीं की अंकसूची/प्रमाण पत्र के अनुसार ही छात्र/छात्रा का नाम, पिता/पति, माता के नाम होना चाहिए|